डग: भवानीमंडी में शीतल जल मंदिर का किया गया उद्घाटन
Dug, Jhalawar | May 4, 2024 भवानीमंडी में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में द स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा शीतल जल मंदिर का उद्घाटन किया गया। जिसकी क्षमता 500 लीटर प्रति घंटा ठंडा पानी देने की है, यह वाटर कूलर बायपास रोड पर पुलिस उपाधीक्षक प्रेमकुमार चौधरी ,तहसीलदार अब्दुल हफीज खान, राजस्थान टेक्सटाइल मिल के कार्यकारी अध्यक्ष एचएम वशिष्ठ, प्रीतपाल सिंह के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।