डग: डग में हार्डवेयर व्यापारी की दुकान के टूटे ताले, सीसीटीवी कैमरे के साथ की छेड़छाड़
Dug, Jhalawar | May 2, 2024 डग कस्बे में भवानी मंडी रोड के निकट अस्पताल के सामने अज्ञात बदमाशों ने हार्डवेयर की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़खानी की, साथ ही ताले तोड़कर शटर को लोहे की रॉड से उठाकर दुकान में घुस गए। बदमाशों ने काउंटर के गल्ले में रखे करीब 1000 रुपए की नगदी व एक एलइडी उखाड़ कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।