डग: डग कस्बे से साध्वी जिनाज्ञा प्रिया श्री जी ने दीक्षा संस्कार पूर्ण होने पर किया विहार
Dug, Jhalawar | Apr 30, 2024 डग कस्बे में जैन समाज में हिना वेद का दीक्षा संस्कार पूर्णतया सम्पन्न हुआ। नूतन साध्वी जिनाज्ञा प्रिया श्री जी सहित आचार्य देवचंद्र सागर सूरी मसा आदि ठाणा एवं साध्वी मुक्ति प्रिया श्री जी आदि ठाणा सहित कस्बे के जैन समाज एवं सामाजिक व्यक्ति भी गुरुदेव के विहार पर भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। विहार करते समय चौमहला रोड पर ठहराव किया गया।