डग: भवानीमंडी मे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बांधे परिंडे
Dug, Jhalawar | May 4, 2024 भवानीमंडी के राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा भीषण गर्मी से बेजुबान पक्षियों के बचाव हेतु परिंडे लगाए गए। योजना इकाई प्रथम कार्यक्रम अधिकारी आयुष गुप्ता ने बताया कि पक्षी व वन्यजीव वास्तव में प्रकृति मित्र हैं, इनके संरक्षण से जैव विविधता व पर्यावरण संतुलित रह सकता है। सभी ने पक्षियों की सुरक्षा का संकल्प लिया।