गुना जिले में म्याना थाना की उमरी पुलिस चौकी के उमरी गांव के आगर मोहल्ला में पुलिस ने जुआ खेलते लोगों को पकड़ा है 22 अक्टूबर को चौकी प्रभारी रचना खत्री ने बताया, 21, 22 अक्टूबर की रात सूचना पर कार्यवाही की गई। सात लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। मौके से 4600 रुपए नगदी और ताश की गड्डी जप्त कर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।