बरेली: बरेली में सावन के दौरान शिव मंदिर पर बवाल, बाबा का आरोप- 'धूणा तोड़ा, मंदिर पर कब्जे की कोशिश, जान से मारने की धमकी'
बरेली के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। नाथ संप्रदाय के साधु योगी धनंजय देवनाथ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सावन माह के दौरान कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में घुसकर गुरु गोरखनाथ जी के धूणा पर तोड़फोड़ की, धार्मिक झंडियां उखाड़ दीं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।