मुरैना नगर: कमिश्नर कार्यालय के पास बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार,कार चालक पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।
मुरैना शहर के महावीरपुरा निवासी 27 वर्षीय नितिन पुत्र मुन्नालाल श्रीवास बाइक से आज हाईवे पर जा रहे थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर कमिश्नर कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नितिन घायल हो गए। इलाज के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।