डीघा स्थित पंडित पुरवा गांव के पास एक युवक प्रेमिका से शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की कोशिश करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक को थाने लाकर समझाइश दी गई और फिर परिजनों के हवाले कर दिया गया। उसने बताया कि 15 दिनों से प्रेमिका से बात न होने से वह नाराज था।