छतरपुर: गढ़ीमलहरा में तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र को टक्कर मारी, दर्दनाक मौत
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम गणेशपुरा निवासी जीतेन्द्र सिंह यादव (35 वर्ष) अपने 3 वर्षीय बेटे तानिष यादव को इलाज के लिए आज 01 मई दोपहर करीब 3:00 बजे गढ़ीमलहरा लेकर गए थे।इसी दौरान गढ़ीमलहरा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।