घाघरा: सरांगो घघरी नाला में ग्रामीणों ने श्रमदान कर 6 लूज बार्डर का निर्माण किया
Ghaghra, Gumla | Apr 5, 2026 घाघरा प्रखंड के सरांगो घघरी नाला में सरांगो नवाटोली और लफ़सर गांव के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर 6 लूज बार्डर का निर्माण किया।जिसमें नदी क्षेत्र के पत्थर को ग्रामीणों ने जगह जगह जुटाया और नाला में बॉर्डर बनाया। ताकि पहाड़ के चोटी से आ रहे पानी को घाटी तक रोका जा सके।और उसे ग्रामीण अपने खेती सहित अन्य कार्य में उपयोग कर सके।