बरेली: बरेली मंडल के विधायकों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात, विकास कार्यों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बरेली मंडल के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद मुख्यमंत्री ने पहली बार सीधे जमीनी फीड बैक लिया। सभी विधायक भी खुलकर बोले, अपनी बात को रखा। मुख्यमंत्री ने समझाया कि आने वाले वक्त में किस तरह से काम करना है, जिससे पार्टी की स्थिति मजबूत हो।