बरेली: आंवला थाना क्षेत्र में युवक सड़क दुर्घटना का हुआ शिकार,गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में कराया भर्ती
आंवला थाना क्षेत्र गांव तिगड़ी खानपुर के रहने वाले 28 वर्षीय अनिलने ने जिला अस्पताल में बताया कि वह बाइक द्वारा अपने दोस्त के साथ बरेली से घर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया,और दोस्त बाल बाल बच गया, राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका उपचार चल रहा है।