खागा: खागा में दहेज लोभियों ने नवविवाहिता की हत्या की, मृतका के परिजनों ने SP से 340000 नगदी और जेवरात चोरी का लगाया आरोप
Khaga, Fatehpur | Apr 11, 2026 फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी निवासी मोतीलाल पासवान ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री कुसुम कली की शादी खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी धीरज कुमार पासवान से हुई थी। आरोप है कि दहेज के लिए 26 मई 2025 को उसकी हत्या कर दी गई, जिसकी रिपोर्ट 27 मई 2025 को खागा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी