राजगढ़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का समापन
राजगढ़ जिले के ब्यावरा के सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन किया जा रहा था। जिसका रविवार को शाम 5 बजे करीब समापन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया, मानस मर्मज्ञ पंडित कपिल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। इस वर्ग में 31 जिलों के 138 शाखाओं से आए 200 स्वयंसेवक मौजूद रहे।