बैरसिया: कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज डीके 1 में रहने वाले अधिकारी के घर में पांच की चोरी
Berasia, Bhopal | Jun 20, 2026 भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज डीके 1 में रहने वाले केंद्रीय गृह मंत्रालय में पदस्थ अधिकारी के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। पांच लाख की चोरी हुई। आरोपी यहां से करीब 5 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन गया हुआ था।