सिवनी: ग्राम छिड़िया पलारी में घर पर निकला कोबरा सांप, सर्पमित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू
Seoni, Seoni | Nov 6, 2024 सर्पमित्र प्रवीण तिवारी ने बताया है कि नगर से लगे ग्राम छिड़िया पलारी निवासी जे.पी सोनी के घर पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक कोबरा सांप यहां पर निकल आया। घटना की सूचना सर्पमित्र प्रवीण तिवारी को उपस्थित लोगों द्वारा दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उक्त कोबरा सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया है।