बालोद: ओरमा में खेतों के ऊपर 7 फीट ऊंचाई पर बिजली लाइन, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई; किसान जान जोखिम में डालकर खेती कर रहे
Balod, Balod | Apr 22, 2026 बालोद जिला मुख्यालय से महज 4 किमी दूर ग्राम ओरमा में किसानों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। यहां खेतों के ऊपर से बेहद कम ऊंचाई पर बिजली लाइन गुजर रही है, जिससे खेती करना जोखिम भरा हो गया है। मुख्य मार्ग से लगे इन खेतों में काम करते समय किसानों को हर पल हादसे का डर बना रहता है और परिजन भी चिंता में रहते हैं।