फतेहपुर: पेंशन संकल्प दिवस पर शहीद डॉ रामाशीष सिंह को दी श्रद्धांजलि, तमाम विभाग के कर्मी रहे मौजूद, पटेल नगर चौराहा
फ़तेहपुर जिले के पटेलनगर चौराहे में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर पेंशन आंदोलन में शहीद हुए डॉ रामाशीष सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। प्रदेश नेतृत्व ने इस श्रद्धांजलि सभा को आज के दिन को *पेंशन संकल्प दिवस* के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जहां तमाम विभाग के कर्मी मौजूद रहे ।