सूरजपुर: भीषण गर्मी में पेयजल संकट: सूरजपुर में पानी के लिए मचा हाहाकार
भीषण गर्मी के बीच सूरजपुर शहर इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। नयनपुर एनीकेट का गेट मछुआरों द्वारा खोल दिए जाने से नगर पालिका की जल आपूर्ति व्यवस्था अचानक चरमरा गई। एनीकेट में संग्रहित पानी के बह जाने से नगर की जल टंकियां तेजी से खाली हो गईं, जिससे कई वार्डों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। जहां पहले नियमित जलापूर्ति होती थी।