*पर्यावरण संरक्षण सप्ताह: जनपद पंचायत निवाड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में 'स्वच्छ नाली - स्वस्थ पंचायत' अभियान संपन्न
--
पर्यावरण संरक्षण सप्ताह 2026 के अंतर्गत दिनांक 07/06/2026 को कलेक्टर निवाड़ी के निर्देशानुसार जनपद पंचायत निवाड़ी की समस्त ग्राम पंचायतों में एक साथ "स्वच्छ नाली - स्वस्थ पंचायत" अभियान चलाया गया।
वर्षा से पहले नाली सफाई पर फोकस
अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु से पूर्व नालियों की सफाई कराना था। पंचायतों में नालियों से प्लास्टिक, स्टोन डस्ट, कचरा और गाद निकालकर जल-भराव की समस्या दूर की गई। इससे मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया की रोकथाम में मदद मिलेगी और गंदा पानी सड़कों पर नहीं बहेगा।
जनसहयोग से हुआ श्रमदान
इस स्वच्छता अभियान में मनरेगा जॉबकार्डधारी श्रमिकों ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके साथ स्व-सहायता समूह की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुड़े। सभी ने मिलकर श्रमदान कर अपनी पंचायत को स्वच्छ बनाया।
जनपद सीईओ श्रीमती वंदना केथल ने कहा कि सफाई एक दिन का काम नहीं है। ग्रामीणों से अपील की कि नालियों में कचरा न डालें और प्लास्टिक का उपयोग कम करें। तभी "स्वच्छ नाली - स्वस्थ पंचायत" का सपना साकार होगा।
#WorldEnvironmentDay #swachtaabhiyan #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026