नवाबगंज: बाराबंकी में पुराने विवाद में दो भाइयों की पिटाई, लाठी-डंडों से हमला, गंभीर चोटें आने पर लखनऊ रेफर
बाराबंकी में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में अमित बाजपेयी और हरिओम बाजपेयी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला ट्रामा सेंटर से लखनऊ रेफर किया गया है।यह घटना सरेआम हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पीड़ितों के अनुसार कई लोगों ने उन पर हमला किया।