लखीमपुर: लखीमपुर खीरी जिले में अवैध खनन पर खनन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्त रुखअपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात खनन अधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अतरिया गांव में अवैध खनन में लगी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। वहीं सदर तहसील क्षेत्र के महेवा गंज में कार्रवाई करते हुए एक स्क्रैपर मशीन व ट्रैक्टर ही कब्जे में ली गई है।खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।