लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की पूर्व तैयारियों का आयोजन
आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में, सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे विशेष पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।