शाहपुरा: रजत बागा में सजे चारभुजा नाथ, छप्पन भोग-पान के भोग से महका मंदिर; भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
शाहपुरा। प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर में देखने को मिला। भगवान श्री चारभुजा नाथ का दिव्य रजत बागा (चांदी की पोशाक) धारण कर भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग एवं पान का भोग अर्पित किया गया। दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मंदिर परिसर जय श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गुंजायमान रहा।