शहर में वीकेंड पर व्यापारियों की नींद उड़ाने वाले एक बेहद अजीबोगरीब चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ये शातिर चोर वारदात को अंजाम देने के बाद खुद 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाते थे। लेकिन कहते हैं न, अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो, कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है; चोरों की यही 'ओवर-स्मार्टनेस' उनकी गिरफ्तारी की वजह बन गई।