भीलवाड़ा: आजाद चौक पर डीएनटी समाज का महा बहिष्कार आंदोलन हुआ शुरू, कलेक्ट्रेट पर सीएम का पुतला फूंका
राष्ट्रीय पशुपालक संघ, डीएनटी संघर्ष समिति और विमुक्त घुमंतू अर्ध-घुमंतू जाति परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 'महा-बहिष्कार' आन्दोलन के तहत शुक्रवार को दोपहर करीब 12 भीलवाड़ा के आज़ाद चौक में सभा की और वहां से करीब 3 बजे रेली के रवाना होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। फिर आक्रोश दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का "पुतला दहन" किया गया।