खरगोन। समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने के आदेश जारी होने के बाद भी अमल नही किए जाने से नाराज अस्पताल डे्रसरों ने सोमवार से धरना प्रदर्शन की राह अख्तियार कर ली है। सीएमएचओ कार्यालय परिसर में मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के बैनर तले तंबु लगाकर धरना दिया जा रहा है।