बीना: बीना थाने के सामने से पुलिस ने हटाया वर्षों पुराना अतिक्रमण, बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता पहुंचे थाने
Bina, Sagar | Nov 12, 2025 बीना थाने के सामने पुलिस प्रशासन की जगह पर विगत कई वर्षों से सब्जी की दुकान व अन्य दुकान संचालित थी। वहीं करीब 4 साल पहले नगर पालिका के द्वारा खान पान की सामग्री विक्रय हेतु चौपाटी भी तैयार की गई थी। जिसको पुलिस प्रशासन की टीम ने हिदायत देने के बाद खाली करा ली। इसके बाद बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता बिना थाने पहुंच गए।