दरभंगा: दरभंगा पुलिस की जनसुनवाई में 29 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, शराब तस्कर व लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार।
दरभंगा जिले में आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान और अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर कुल 29 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10 फरियादियों, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 7 आवेदकों