घाटमपुर के सुखवासी सिंह जनता महाविद्यालय में घाटमपुर प्रीमियर लीग के लिए दो दिवसीय ट्रायल संपन्न हो गया है।ट्रायल में कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा और फिरोजाबाद से कुल 310 क्रिकेट खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता सचिव भूप किशोर ने सोमवार शाम 6 बजे बताया ट्रायल में 310 खिलाड़ियों में से 250 को चयनित किया गया है।