घाटमपुर: साढ़ में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गेहूं की फसल में लगी आग
साढ़ थाना क्षेत्र के खजरी गांव में रविवार दोपहर 2:00 हाईटेंशन तार से गिरी चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर से जुताई कर और ट्यूबवेल के पानी का इस्तेमाल कर काबू पाया और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। लेकिन उससे पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।