टिमरनी: टिमरनी सहित जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, पहले दिन 48,568 बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक।
Timarni, Harda | Jun 28, 2026 राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को टिमरनी सहित जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। जिला चिकित्सालय हरदा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।