रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट तहसील के मुरारपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान स्वाति वर्मा पत्नी नरेंद्र कुमार उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। आज सुबह घर के अंदर अचानक उसकी हालत बिगड़ी इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।