चूरू: चूरू में एकता मार्च का आयोजन, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा रहे मौजूद
Churu, Churu | Nov 10, 2025 चूरू जिला मुख्यालस पर सोमवार सुबह 11 बजे जानकारी के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित किए जा रहे सरदार/150 समारोह अंतर्गत एकता मार्च का आयोजन किया गया। एकता मार्च को इंद्रमणी पार्क से जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने रवाना किया। एकता मार्च इंद्रमणि पार्क से रवाना होकर गढ़ चौराहा, मंडी चौराहा, सुभाष चौक होते हुए बागला मैदान पहुंचा।