चूरू: नेचर पार्क के सामने पुलिस ने 65 वाहनों के चालान काटे, 3 ड्राइवर 185 में गिरफ्तार, कई वाहन सीज किए
चूरू में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को नेचर पार्क, एनएच-52 व रतनगढ़ रोड पर नाकाबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीमों ने 65 वाहनों के चालान काटे, शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए 3 चालकों को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया।