चूरू: ढाणी लालसिंह पूरा के पास सड़क हादसे में दो बाइक की भिड़ंत, 2 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Nov 9, 2025 चूरू के जयपुर रोड पर ढाणी लालसिंह पुरा के पास रविवार को सड़क हादसे में 2 व्यक्ति घायल हो गए। यहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। सड़क पर पड़े दोनों घायलों को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ व डाॅक्टर ने घायलो का ईलाज शुरू किया।