फसल बीमा एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक चेतन दूरी के नेतृत्व में किसानों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में घोषित खराबे के आकलन को इंश्योरेंस कंपनी मानने से इनकार कर रही है।