जशपुर: 9 मई को जशपुर में नेशनल लोक अदालत, लंबित मामलों के निपटारे का मिलेगा मौका
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026 (शनिवार) को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर में किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शनिवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार लोक