सिराथू: सौरई मोड़ पर शराब के नशे में चूर बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया, गंभीर रूप से हुआ घायल
सिराथू के टिकरी का रहने वाला रामू नाम का युवक जो शराब के नशे में मस्त था।सोमवार को बाइक से कही जा रहा था।सौरई मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी कार में भिड़ गया।सड़क पर गिरकर घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़ा ले जाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।रामू के परिजनों ने बताया कि यह शराब का आदी है।