ओबरा: हाथीनाला में ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, 2 जिंदा जले, जलते डंपर से ड्राइवर को खींचते रहे लोग
Obra, Sonbhadra | Apr 11, 2026 सोनभद्र के हाथीनाला में वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर शनिवार की शाम करीब 5 बजे ट्रक और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ट्रक के ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।