लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 28 में हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार चोर घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित बबीता पत्नी पतराम कुम्हार की सास चेना देवी ने बताया कि अलसुबह करीब चार से पांच बजे के बीच बबीता ने कमरे में मोबाइल की टॉर्च जलती देखी तो कमरे में गई। जहां चोरों ने उसे बंधक बना लिया।