बेरमो: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर बेरमो थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित
Bermo, Bokaro | Nov 7, 2025 बेरमो थाना परिसर में आज शुक्रवार समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बेरमो थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एकजुट होकर देशभक्ति की भावना के साथ गीत का गायन किया।