बेरमो: अमलो रेलवे साइडिंग में अवैध कोयले पर छापेमारी, 43.280 टन कच्चा कोयला जब्त
Bermo, Bokaro | Nov 6, 2025 बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग के इंजन साइड में गुरुवार को अवैध कोयला की छापेमारी हुई।इस दौरान 43.280 टन कच्चा एवं पौड़ा कोयला जब्त किया गया है।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि ढोरी महाप्रबंधक के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे अमलो रेलवे साइडिंग के इंजन साइड से अवैध कोयला की छापेमारी की गयी।