बेरमो: तेनुघाट में छत्रपति शिवाजी चौक के पास अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज
Bermo, Bokaro | Nov 7, 2025 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के तेनुघाट ओपी और कसमार थाना अंतर्गत तेनुघाट एक नंबर नया पुल और छत्रपति शिवाजी चौक के पास आज शुक्रवार समय लगभग सुबह साढ़े सात बजे अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया गया है।बताया गया कि उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार बोकारो जिला के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।