रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों के साथ की गोष्ठी
Rampur, Rampur | Jun 29, 2025 रविवार को दोपहर 12 बजे के आसपास पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के साथ अपने कैंप कार्यालय में प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान, SP ने सभी उपनिरीक्षकों के व्यावहारिक प्रशिक्षण रजिस्टर की गहनता से जांच की और उन्हें भविष्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।