रामपुर: गंज थाना क्षेत्र से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jun 29, 2025 रविवार को सुबह ग्यारह बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर उपनिरीक्षक राहुल चौधरी अपनी टीम के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पटाखा फैक्ट्री के रास्ते से कच्ची शराब लेकर जा रहा है।