रामपुर: जवालानगर में ATM बदलकर ₹2.65 लाख की ठगी, मुरादाबाद की महिला बनी शिकार, SP के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर
Rampur, Rampur | Jun 29, 2025 रविवार को सुबह ग्यारह बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में एटीएम धोखाधड़ी का एक ताज़ा मामला सामने आया है। मुरादाबाद की एक महिला अनीता को रामपुर में एटीएम धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा है। 8 जून को ज्वाला नगर के पास एक एचडीएफसी बैंक एटीएम में पैसे निकालते समय दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका एटीएम कार्ड बदल कर धोखाधड़ी की। एसपी के निर्देश पर अज्ञात पर FIR दर्ज।