मुज़फ्फरनगर: उज्जवल राणा प्रकरण में 48 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई, धर्मेंद्र मलिक ने साधा निशाना
बुढ़ाना निवासी छात्र उज्जवल राणा आत्मदाह प्रकरण में कार्रवाई न होने से छात्रों और किसान संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस द्वारा दिए गए 48 घंटे की मोहलत खत्म होने के बाद भी जब किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सैकड़ों छात्र भारतीय किसान यूनियन और अराजनैतिक प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। उज्जवल राणा प्रकरण में गिरफ्तारी की मांग।