नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुसा, चालक और परिचालक घायल, हालत गंभीर
नौगावां सादात के ग्राम आलमपुरी में बिजनौर-मुरादाबाद रोड पर बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक हादसा हो गया। नूरपुर की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक केबिन में फंस गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कुमखिया पुलिस चौकी।