बगहा: बगहा में एसएसबी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्नत किस्म के बीजों का हुआ वितरण
एसएसबी 65वीं वाहिनी, बगहा ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2023-24 के तहत मटियरिया बीओपी के कार्यक्षेत्र बनकटवा गांव में कार्यक्रम आयोजित कर 36 ग्रामीणों के बीच कहू भिंडी, पालक, तरोई, तरबूज, खरबूज, करेला, बोदी, खीरा, धनिया, सेम, मूली आदि विभिन्न प्रकार की सब्जियों के उन्नत किस्मों के बीजों का वितरण किया।